यूपी और कर्नाटक विधानपरिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की दो विधान परिषद सीटों और कर्नाटक की एक विधान परिषद सीट पर 11 अगस्त को उपचुनाव होना है। भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि बाबूराव चिंचानासुरू को कर्नाटक उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

bjp

बता दें कि सैंथवार गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं जबकि पासवान काशी क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष हैं। यूपी की दो विधान परिषद सीटें भाजपा नेता ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने और सपा नेता अहमद हसन के निधन की वजह से खाली हुई है। इससे पहले अप्रैल माह में भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए अपने खाते में 33 सीटें दर्ज की थी। भाजपा ने 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पिछले महीने उत्तर प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, उन्होंने रामपुर सीट से यह जीत दर्ज की थी, जिसे सपा के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने रामपुर से घनश्यास सिंह लोधी को मैदान में उतारा था, जोकि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे, जबकि सपा ने आसिम राजा को टिकट दिया था, जिसे खुद आजम खान ने चुना था। वहीं बसपा ने रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा था।

रामपुर लोकसभा सीट सपा के दिग्गज नेता आजम खान के विधान सभा चुनाव में जीत की वजह से खाली हुई थी। आजम खान ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। खान ने रामपुर लोकसभा सीट से 2019 में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+