बिजनौर: गैंगरेप का वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

बिजनौर। पश्चिमी यूपी के बिजनौर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और अश्लील वीडियो बनाया गया। यही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

bijnore gangrape video viral on social media

बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना इलाके में 5 दरिंदों ने एक नाबालिग युवती के साथ 3 माह पहले जबरन गैंग रेप किया था और उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे।

इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने आरोपी दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाही तो गांव में पंचायत कर मामले को रफा दफा कराने का प्रयास भी किया गया था। बाद में इन आरोपियों के द्वारा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।

अब पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

उधर इस वायरल वीडियो के प्रकरण में जिले के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी जयवेन्द्र को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। बचे 4 आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है। फिलहाल एसपी ने चारों आरोपियों पर 15 - 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही साथ सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+