'दायां हाथ था टूटा, फिर भी घोंट दिया पति का गला', रेलकर्मी हत्याकांड में खुलासा, नौकरी की चाह में मर्डर
Bijnor Murder Case: यूपी के बिजनौर में पिछले दिनों हुए सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जो खुलासा किया है उसको जान कर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, 29 वर्षीय दीपक कुमार अपने घर में पूजा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी पत्नी शिवानी ने परिवार को बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ और मामला सामने आया है।

पोस्टमार्टम में हुए खुलासे से मचा हड़कंप
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय दीपक कुमार 4 अप्रैल की शाम को अपने नजीबाबाद स्थित घर में पूजा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी पत्नी शिवानी ने परिवार को बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
हालांकि, चूंकि दीपक एक सरकारी कर्मचारी थे, इसलिए उनके परिवार ने अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम कराने की ज़िद की। 6 अप्रैल को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने परिवार की शंकाओं की पुष्टि कर दी। रिपोर्ट में बताया गया कि दीपक की मौत गला घोंटने से हुई थी।
ये भी पढ़ें Meerut Muskan Case: 'नीले ड्रम खरीदना है तो आधार कार्ड दिखाना होगा', इस शहर में दुकानदारों ने लागू किया नियम
शिवानी के खिलाफ मामला दर्ज
इस खुलासे के बाद दीपक के परिवार ने शिवानी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवानी ने दीपक की सरकारी नौकरी पाने के इरादे से हत्या की हो सकती है।
ये भी पढ़ें Meerut Muskan Case: सौरभ के 15 टुकड़े कर जेल में ट्रेनिंग ले रही पत्नी मुस्कान, कातिल प्रेमी की कितनी कमाई?
जानिए पूरी घटना?
4 अप्रैल के दिन शिवानी ने दीपक के भाई पीयूष को फोन करके बताया कि दीपक को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब पीयूष पहुंचे, तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। शिवानी द्वारा पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ना, पीयूष को शक पैदा कर गया और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
नौकरी के लिए हत्या
दीपक के भाई ने दावा किया कि शिवानी और उसके एक दोस्त ने मिलकर दीपक की हत्या की। दोनों की शादी डेढ़ साल पहले लव मैरिज के तौर पर हुई थी। पीयूष ने पुलिस को बताया कि शिवानी का व्यवहार शुरू से ही परिवार के प्रति ठीक नहीं था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह अपनी सास के साथ मारपीट तक करती थी। दीपक की मां पुष्पा देवी ने कहा, 'उसने किसी की मदद से मेरे बेटे की हत्या की है ताकि उसकी नौकरी उसे मिल जाए।'
'पहले नींद की गोलियां दीं...'
पूछताछ के दौरान सामने आया कि शिवानी ने पहले दीपक को नींद की गोलियां दीं जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कुछ समय छत पर बैठी रही, फिर दीपक को अस्पताल ले गई और दावा किया कि उसे हार्ट अटैक हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications