Meerut Muskan Case: 'नीले ड्रम खरीदना है तो आधार कार्ड दिखाना होगा', इस शहर में दुकानदारों ने लागू किया नियम
Meerut Muskan Case: पिछले दिनों मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हत्याकांड के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नीले कलर रंग की ड्रम की हो रही है।
दरअसल, मुस्कान ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को ड्रम में भर दिया था और उसके बाद उसमें सीमेंट रख कर जाम कर दिया था।

आधार कार्ड देख कर दिया जा रहा है ड्रम
इसी खबर के बाद से ही निले कलर के ड्रम की खूब चर्चा हो रही है। अब खबर है कि, दुकानदारों में इस घटना के बाद ऐसा डर फैल गया है कि वे ड्रम बेचने से पहले खरीदारों का आधार कार्ड चेक कर रहे हैं। पूरी जानकारी लेने के बाद ही दुकानदार ड्रम बेच रहे हैं।
ये भी पढ़ें Meerut Muskan Case: सौरभ के 15 टुकड़े कर जेल में ट्रेनिंग ले रही पत्नी मुस्कान, कातिल प्रेमी की कितनी कमाई?
इस शहर से सामने आया मामला
India tv की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के मेरठ में अब ड्रम विक्रेता नीले कलर के ड्रम खरीदने आ रहे लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उनसे दूकानदार पूछते हैं कि आपको ड्रम का क्या काम है। दुकानदार संतुष्ट होने पर ही ड्रम देते हैं। वहीं कई ग्राहकों से आधार कार्ड भी चेक किया जा रहा है।
विलेन बना 'ड्रम'
वहीं इस घटना के बाद निले रंग की ड्रम विलेन बन चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'खौफ क्यों ना हो महिलाओं से डर गया देश हम लोग सदमे में है क्या होगा सरकार हमारे बारे में सोच नए नियम लागू करें पुरुषों के हक में'।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि, शादी का मतलब जिंदगी की बरबादी। एक ने लिखा कि, शादी ही नहीं करो लास्ट और बेस्ट ऑप्शन। वहीं एक यूजर ने तो ब्लू कलर के ड्रम को बैन करने तक की मांग कर दी।












Click it and Unblock the Notifications