VIDEO: दूर रहता था पति तो रात में पास बुला लेती थी BF को, देखिए क्या हुआ हाल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के छजलेट क्षेत्र के गांव फूलपुर मिठनपुर का रहने वाला मनजीत सिंह मीनाक्षी नाम की लड़की से कई वर्षो से प्यार करता था। मीनाक्षी की शादी 2 साल पहले बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के अकबरपुर आवला गांव में कपिल नाम के युवक के साथ हुई थी। उधर कपिल हरिद्वार एक फैक्ट्री में काम करता है। मीनाक्षी की शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा और मौका देखकर वो दोनों एक दूसरे से मिलते थे। मनजीत मीनाक्षी की शादी होने के बाद से आए दिन रात में मीनाक्षी के घर पर आता था। उधर गांव वालों को इस तरह से मंजीत का मिलना जुलना पसंद नही था।

biznor boyfriend caught in married girlfriend home

प्रेमी द्वारा लगातार युवती के घर पर आने-जाने को लेकर बीती रात गांव वालों ने प्रेमी मंजीत को मीनाक्षी के साथ घर पर रंगे हाथों पकड़ लिया और उसको एक पेड़ से रस्सी से बांधकर रात में उसकी पैंट उतारकर ग्रामीणों ने उसकी रात भर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस वीडियो में प्रेमी मंजीत साफ तौर से पेड़ से रस्सी में बंधा दिख रहा है और गांव वाले उसे जमकर पीट रहे हैं।

उधर इस मामले की जानकारी जब मीनाक्षी के पति कपिल और घर वालों को हुई तो सुबह लड़की के घरवाले और पति कपिल गांव पहुँचे। उधर प्रेमी मंजीत के घर वालों को सूचना मिलने पर वो भी मौके पर पहुँचे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के पति कपिल ने मीनाक्षी को छोड़ दिया है। जिसके बाद प्रेमी के घर वाले और लड़की के घर वालों की सहमति पर प्रेमी मंजीत मीनाक्षी को लेकर अपने घर छजलेट मुरादाबाद ले गया है। उधर नगीना देहात के कोतवाल रमेश कुमार ने फोन पर बताया की उनके संज्ञान में मामला है, लेकिन किसी तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+