यूपी के इस अधिकारी के घर पर आयकर विभाग को मिली अकूत संपत्ति
यूपी के अधिकारी के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति बरामद, अबतक की सबसे बड़ी छापेमारी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी के घर उस वक्त अकूत संपत्ति सामने आई है जब आयकर विभाग ने उनके घर पर अचानकर छापा मारा। आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे छापेमारी के दौरान इस अधिकारी के घर बड़ी मात्रा में कैश, जेवर और बुलियन जब्त किए हैं।

कानपुर में अडिशनल सेल्स कमिश्नर केशव लाल के घर पर जब आयकर विभाग ने छापेमारी की तो आयकर विभाग को भी उनके पास मिली अकूत संपत्ति देखकर यकीन नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अभी तक की किसी भी अधिकारी के पास से बरामद यह सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले कभी भी किसी अधिकारी के पास से इतनी अधिक मात्रा में संपत्ति बरामद नहीं की गई है।
केशव लाल के पास से 10 करोड़ रुपए कैश, 8 किलोग्राम के जेवर और 2 किलो बुलियन बरामद की गई, जोकि अबतक की सबसे बड़ी मात्रा में किसी भी अधिकारी के पास से जब्त की गई है संपत्ति है। इसके अलावा आयकर विभाग को केशव लाल के छह फ्लैट के बारे में भी जानकारी मिली है जिनकी कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications