VIDEO: शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, मेज पर रखी फाइलों ने उगला सच

जब डीएम ने लावारिस पड़ी फाइलों को खंगाला तो भ्रष्टाचार के बड़े खेल का खुलासा हो गया।

कानपुर। उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की योगी सरकार की कवायद में कुछ सरकारी महकमें पलीता लगा रहे हैं। कानपुर के शिक्षा विभाग में जिला प्रशासन द्वारा मारे गये छापे में इस बात का खुलासा हुआ है कि जरूरी फाइलें एक मेज से दूसरी मेज तक पहुंचने में एक महीने का वक्त लगाया जा रहा है और शिक्षकों का वेतन जानबूझ कर कई-कई महीने रोका जा रहा है। शिक्षा विभाग में गलत तरीकों से तबादलों और निलंबन के खेल भी सामने आए हैं और इन सबके पीछे छिपे पैसों के खेल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

VIDEO: शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, मेज पर रखी फाइलों ने उगला सच

कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ जुटने लगी थी लेकिन अधिकारी और कर्मचारी नादारदर थे। तभी वहां डीएम ने छापा मारा। इस दौरान उन्हें साठ फीसदी अधिकारी और कर्मचारी नादारद मिले। ये छापा वक्त पर ऑफिस न पहुंचने वाले कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए था लेकिन जब डीएम ने लावारिस पड़ी फाइलों को खंगाला तो भ्रष्टाचार के बड़े खेल का खुलासा हो गया। उन्होंने पाया कि जरूरी फाइलों का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा था। अगर उनमें पैसों के पहिए न लगाए जा रहे हैं तो एक मेज से दूसरी मेज का सफर तय करने में फाइल को एक महीने का वक्त लग रहा था।

छापे में ये भी पता चला कि कई विद्यालयों का मैनेजमेंट शिक्षा विभाग से मिलीभगत करके इमानदार और साफ छवि के प्रिंसिपलों को गलत तरीके से सस्पेंड करा रहा है, शिक्षकों का वेतन महीनों तक जारी नहीं किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। उसने पीड़ितों को तत्काल न्याय मुहैया कराया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

योगी सरकार की मंशा पर कानपुर जिला प्रशासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जो कार्रवाई की है, उसके बाद कई पीड़ितों ने इंसाफ की मांग को लेकर शुरू किए जाने वाले आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। यहां ये बताना भी जरूरी है कि योगी सरकार ने शिक्षा विभाग और सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में बायोमेट्रिक अटैंडेंस मशीने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का शासनादेश जारी किया हुआ है। लेकिन जानकारों के मुताबिक इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ऐसे खेल किए गए हैं जिसके चलते देर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा जाना मुश्किल नहीं नामुमकिन है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+