VIDEO: देखें क्या हुआ जब एक ही ट्रैक पर दौड़ गई तीन सुपरफास्ट ट्रेनें!

इलाहाबाद/कानपुर। यूपी में आज एक और बड़ा रेल हादसा टल गया। कानपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर शांतिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गईं। तीनों ही सुपर फास्ट ट्रेन थी। समय रहते ड्राइवरों ने ब्रेक लगा कर गाड़ी रोक दी। सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी व रेलवे टीम भागते हुए मौके पर पहुंचने लगी। लगभग 2 घंटे बाद एक ही रेलवे ट्रैक पर आई दूरंतो एक्सप्रेस, हथिया आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधी एक्सप्रेस को अलग रेलवे ट्रैक पर लाया जा सका। जिसके बाद उन्हे गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।

big carelesness of railways, three trains run on singe track in kanpur

कैसे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कानपुर-हावड़ा रेल मार्ग से दूरंतो एक्सप्रेस सुबह 9 बजे के बाद जब शांतिनगर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। तभी एक रिक्शा वाला ट्रैक पार करने लगा। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने व चालक द्वारा समय रहते ब्रेक लगाने के बावजूद रिक्शा ट्रेन से टकरा गया। हालांकि, ट्रेन खुद हादसे का शिकार होने से बच गई। जैसे ही इस घटना की सूचना अधिकारियों को मिली। रेलवे की एक युनिट मौके पर पहुंच गई। यहां इमरजेंसी ब्रेक लगाने व दुर्घटना से ट्रैक में खराबी आ गई। जिसे दूर करने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन दूरंतो के पीछे आ रही ट्रेनों को नहीं रोका गया और आश्चर्यजनक तरीके से दूरंतो के पीछे हटिया-आनन्द विहार व ठीक उसी के पीछे महाबोधि उसी ट्रैक पर पहुंच गई।

मचा हड़कंप
घटना स्थल से कानपुर रेलवे स्टेशन काफी नजदीक है। ऐसे में रेलवे की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। आज यह चूक हजारों जिंदगियों पर भारी पड़ने वाली थी। बताया जाता है कि जैसे ही एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेन आ गईं, हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना प्रसारित हुई और ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। घबराए यात्री ट्रेन से उतरने लगा। दर्जनों यात्री पैदल ही कानपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़े। हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बचता रहा। बस आज लोगों की किस्मत अच्छी रही कि एक बड़ी त्रासदी का शिकार होने से बच गए।

रेलवे का बयान

इस मामले को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है। रेलवे ने खबर को ही बताया पूरी तरह भ्रामक बताया है। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने मामले का पूरी तरह से खण्डन किया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें रेलवे के नियमों के मुताबिक ही चल रही थीं। हालांकि दूरन्तो ट्रेन से गेट नम्बर 82 पर रिक्शे की हुई थी टक्कर वाली बात को सही ठहराया। रेलवे के नियम के मुताबिक जनरल रुल्स 9.02 तहत ट्रेनें एक के पीछे खड़ी हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+