BHU में हुए बवाल पर विवादों में घिरे वीसी जीसी त्रिपाठी छुट्टी पर गए
वाराणसी। 22 -23 सितम्बर के छेड़खानी से शुरू हुए विवाद पर लम्बी जद्दोजहद के बाद सोमवार को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी के छुट्टी पर जाने की खबर आखिरकार आ ही गयी। प्रोफ़ेसर जीसी त्रिपाठी वैसे वाराणसी में नहीं बल्कि दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री गेस्ट हॉउस में ठहरे हुए हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्होंने यूनिवर्सिटी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया जिसके बाद ये ये कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे कि इस्तीफे की धमकी देने के बावजूद भी आखिरकार उन्हें हाईकमान के आदेश को मानना ही पड़ा।

बीएचयू कार्यक्रमों में कुलसचिव ने लिया हिस्सा
इस पूरे मामले पर जब oneinda ने बीएचयू के पीआरओ राजेश सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात की उन्हें ना तो कोई जानकारी है और ना ही ये उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। ये बात जरूर है कि जब कुलपति यूनिवर्सिटी के परिसर में नहीं होते हो कुलसचिव ही सभी दायित्वों का निर्वहन करते है और आज के तमाम कार्यक्रमों में कुलसचिव ने ही हिस्सा लिया।

छुट्टी पर जाने के पीछे निजी वजहें!
सूत्रों की मुबाबिक, अभी कुलपति के छुट्टी पर जाने की की सूचना को मीडिया से बचाया जा रहा है। वहीं ये बातें भी सामने आ रही हैं कि कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी अभी निजी कारणों से 2 से 3 दिनों की छुट्टी पर गए हैं। पीआरओ राजेश सिंह ने भी आज मीडिया से सवालों का जबाब साफ नहीं दिया। राजेश सिंह ने मीडिया से बचते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कुलपति महोदय कहां गए हैं। उन्होंने ये तक कहा कि ये उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है या ये जरूर है कि वीसी महोदय के ना रहने तक कुलसचिव नीरज त्रिपाठी ही आज के गाँधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री के जयंती के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट रहे।

शुरू हो गए कैम्पस में CCTV लगाने का काम
दूसरी तरफ सुरक्षा को देखते हुए वाराणसी कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के आदेश पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर एवं गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का काम सोमवार से शुरू हो गया। पहले चरण में विश्वविद्यालय के बाहर से लगने वाले 6 मुख्य गेटों पर चार कैमरा सड़क की ओर बाहर एवं चार कैमरा अंदर की ओर के हिसाब से प्रत्येक गेट पर आठ-आठ सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इसके अलावा त्रिवेणी संकुल गर्ल्स हॉस्टल में भी मुख्य गेट पर आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए दो कैमरे बाहर और दो कैमरा अंदर की की ओर लग चुके हैं।

सीसीटीवी का काम शीघ्र होगा पूरा
कमीशन ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 11 अन्य गर्ल्स हॉस्टलों पर भी मंगलवार को प्रत्येक दशा में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे और ये काम अतिशीघ्र पूरा भी कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के कार्य में धनराशि आड़े नहीं आने पाएगी। उन्होंने बताया कि और अधिक धनराशि की आवश्यकता पड़ी तो निर्भया फंड से भी धनराशि का आवंटन वे करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications