अखिलेश यादव पर भोजपुरी स्टार निरहुआ ने कसा तंज, कहा- जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है
अखिलेश यादव पर भोजपुरी स्टार निरहुआ ने कसा तंज, कहा- जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है
लखनऊ, 18 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में 'जिन्ना' की एंट्री हो गई है। जिन्ना लेकर दिए बयानों में अब एक और नया नाम जुड़ गया है। वो नाम है भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का। निरहुआ ने भी एक वीडियो ट्वीट कर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा, अखिलेश यादव भैया, आप तो मान ले लिए.. सम्मान ले लिए और यादवों का स्वाभिमान ले लिए। कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब तुष्टिकरण की राजनीति में आप लोगों ने अयोध्या में राम भक्तो की जान ले लिए। हिन्दु होकर हिंदुओं से नफ़रत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है।
निरहुआ ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'अखिलेश जी एक रंग से आपकी और आपकी पार्टी की जो नफरत है वो तो जगजाहिर है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मान ले लिए, सम्मान ले लिए और आप लोग तो यादवों का स्वाभिमान ले लिए। क्योंकि कृष्ण भगवान भी उस दिन खून के आंसू रोए होंगे जिस दिन तुष्टिकरण की राजनीति के लिए आप लोग अयोध्या में रामभक्तों की जान ले लिए।'
वीडियो में निरहुआ ने आगे कहा कि ठीक है आप अपनी विचरधारा समय-समय पर ऐसे ही बताते रहिए, ताकि जो लोग भ्रम में हैं उन्हें भी पता चलता रहे कि आप जिन्ना के विचारधारा वाले आदमी है और अगर आपको मौका मिले तो आप इस देश का प्रदेश का क्या हाल करेंगे, मुझे तो पता है। हिन्दु होकर हिंदुओं से नफ़रत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है।












Click it and Unblock the Notifications