चंद्रशेखर पर UP पुलिस ने लगाई रासुका, भीम आर्मी ने प्रशासन को दी खुली चेतावनी
सहारनपुर। सहारनपुर दंगों के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की कार्रवाई के बाद भीम आर्मी सेना के पदाधिकारियों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। भीम आर्मी सेना (भीम आर्मी एकता मिशन) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका नहीं हटाई गई तो 9 नवंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस दौरान पुलिस या प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो जेल भरो अंदोलन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भीम आर्मी सेना अकेली नहीं है। जारी प्रेस नोट में इन्होंने यह भी कहा है कि इनके साथ मुस्लिम और पुरा दलित समाज भी है। भीम आर्मी सेना के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि 9 नवंबर से शुरू होने जा रही भूखहड़ताल में सिर्फ भीम आर्मी सेना के पदाधिकारी और सदस्य ही नहीं होंगे, बल्कि मुस्लिम और दलित समाज के लोग भी होंगे।

खास बात यह है कि इस बार भीम आर्मी सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन यानी भूख हड़ताल करने की बात कही है। इतना ही नहीं भीम आर्मी सेना के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर चंद्रशेखर से रासुका नहीं हटी तो इस बार केवल भीम आर्मी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दलित और मुस्लिम इसका विरोध करेंगे। कप्तान बबलू कुमार का इस मामले में कहना है कि यदि किसी ने भी माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। चंद्रशेखर उर्फ रावण पर राष्ट्र विरोधी कार्य करने के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हैं इसी के चलते उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications