कानपुर: 'सीएम योगी को खुश करने के लिए अस्पताल पर चढ़ाया भगवा रंग'

कानपुर। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब भगवा रंग दिखने लगा है। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर के सरकारी अस्पतालों में दिखाई दे रहा है। कानपुर के जिला अस्पताल उर्शला हार्समैन के बोर्ड के रंग को भगवा कर दिया गया। अस्पताल के अंदर डाक्टरों के नेम प्लेट और दिशा सूचक को भी भगवा रंग में रंग दिया गया।

बीजेपी सरकार की वजह से किया भगवा कल

बीजेपी सरकार की वजह से किया भगवा कल

कानपुर के जिला अस्पताल उर्शला हार्समैन चिकित्सालय शहर का सबसे पुराना अस्पताल है। इस अस्पताल के बाहर लगे साइन बोर्ड का रंग पहले नीले कलर का था लेकिन प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कलर को भगवा रंग दे दिया गया। अस्पताल परिसर के अंदर डाक्टरों की नेम प्लेटों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया।

'सीएम योगी को खुश करने के लिए हुई यह व्यवस्था'

'सीएम योगी को खुश करने के लिए हुई यह व्यवस्था'

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अस्पतालों में मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जा रहा है। अस्पताल को भगवा रंग में रंगने पर इनका कहना है की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए कलर बदला गया है | मुख्यमंत्री को भगवा कलर पसंद है, उन्हीं को खुश करने के लिए यह व्यवस्था की गयी है।

सीएमओ ने कहा, हमें पता नहीं!

सीएमओ ने कहा, हमें पता नहीं!

सरकारी अस्पताल पर भगवा रंग करने पर तीमारदारों का कहना है कि यह पूरी तरह से गलत है अस्पताल कोई भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। अस्पताल सार्वजनिक है, जैसा कलर था, वैसा ही रहना चाहिए था। सरकारी अस्पताल पर भगवा रंग के बारे में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गयी तो उनको पता ही नहीं कि अस्पताल में भगवा कलर किसने किया और भगवा कलर का मतलब क्या है, यह भी नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+