लॉकअप में हुई रामजी मिश्रा की मौत के बाद सदमे में मां की भी हार्ट अटैक से गई जान

संत रविदास नगर (भदोही)। दो माह पूर्व पुलिस पिटाई से कथित तौर पर लॉकअप में हुई टेंपो चालक रामजी मिश्रा की मौत की आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि पुत्र की मौत व बंटवारे का सदमा न झेल पाने की वजह से मां की भी मौत हो गई। मां की मौत से परिवार को दोहरा सदमा पहुंचा है।

bhadohi man who died in police lockup earlier now his mother died due to heart attack

पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत
जिले के गोपीगंज नगर के फूलबाग निवासी टेंपो चालक रामजी मिश्रा की पिछले दिनों थाना परिसर में हवालात के अंदर रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस पर आरोप लगा था कि राम जी मिश्रा की मौत लॉकअप में पुलिस पिटाई से हुई है, घटना की मजिस्ट्रेट जांच अभी चल रही है।

परिजनों ने की थी बंटवारे की मांग
रामजी की मौत के बाद परिजनों ने पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया था, जिसमें एक मांग यह भी थी कि जमीन का बंटवारा करवा दिया जाए। बता दें कि जमीन बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से कुछ लोगों का प्रयास जारी था। चार दिन पहले जमीन को दो भागों में बांट दिया गया।

छोटे बेटे के साथ रहती थी विजयलक्ष्मी
रामजी मिश्र की मां विजयलक्ष्मी (65 ) वर्ष अपने छोटे पुत्र पप्पू मिश्रा के साथ अपनी एक बेटी और एक नतिनी के साथ रहती थी। बेटे अनिल उर्फ पप्पू मिश्रा के अनुसार रात में बंटवारे की चर्चा करते करते समय मां की हृदय गति रुक गई। देखा जाये तो उक्त जमीन दो जिंदगियों को ले डूबी है। रामजी की मौत भी इसी वजह से हुई थी। इसी जमीन के विवाद को लेकर वह थाने गया था। जहां कथित पुलिस पिटाई के बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद बखेड़ा शुरू हो गया था। इस मामले में बाद में कोतवाल को लाइन हाज़िर करने के बाद हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+