Pics: घर में रखे विस्फोटक में हुआ ब्लास्ट, दूर-दूर तक गिरे मरने वाले के चीथड़े

भदोही। यूपी के भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के दरोपुर स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह विस्फोट हो गया। घर में पटाखा बनाने के लिए काफी मात्रा में विस्फोटक रखा था। विस्फोट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान के आगे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। गम्भीर रूप से घायल दो महिलाओं को वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Bhadohi explosive blast one dead
Bhadohi explosive blast one dead

विस्फोट से मृतक के चीथड़े उड़ गए
विस्फोट इतना भयानक था कि, मृतक के शव की चीथड़े उड़ गए। इस घटना में 40 वर्षीय गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां अनवरी बेगम, पत्नी रेहाना और बेटी नन्हकी गम्भीर रूप से घायल हैं। विस्फोट की गम्भीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, बम डिटेक्शन एन्ड डिस्पोजल टीम और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhadohi explosive blast one dead
Bhadohi explosive blast one dead

विस्फोटक से हुआ ब्लास्ट
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि, पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि दरोपुर के एक मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसमें कई लोग घायल हैं। मौके की जांच से यह साफ हुआ की कोई सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है बल्कि विस्फोट एक्सप्लोसिव से हुआ है और मौके पर पटाखे और पटाखा बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियां पाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि मृतक गुड्डू के पिता के पास पटाखे के लाइसेंस थे, लेकिन उसका नवीनीकरण हुआ था या नहीं इस बारे में भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+