रस्सी से बांधकर बहू ने ससुर को पीटा, बेटा बोला, 'पापा पागल हैं'

भदोही। बहू को सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित करने के तो कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन ये मामला उन सबसे अलग है। इसने मानवता को तार-तार कर दिया। भदोही जिले के उगापुर दुनियापुर गांव में एक बहू अपने ससुर को साड़ी और रस्सी से बांध दिया और प्रताड़ित करने के लिए ससुर की डंडो से पिटाई भी की। इसकी फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ये मामला चर्चा का विषय बन गया। इस पर जब लोगों ने बुजुर्ग के बेटे से पूछा तो उसने बताया कि पिताजी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिस वजह से उन्हें रस्सी से बांधकर रखा गया था।

 फेसबुक पर वायरल होने पर हुई जानकारी

फेसबुक पर वायरल होने पर हुई जानकारी

यह तस्वीर मुंबई के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर डाली थी। इसमें एक महिला, बुजुर्ग को साड़ी व रस्सी से बांधे हुए है। उसके हाथ में डंडा है। बताया कि फोटो भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर दुनियापुर गांव का है जहां पर बहू ने अपने 72 वर्षीय ससुर मानस तिवारी को साड़ी और रस्सी में बांधा है।

बेटे ने बताया मानसिक संतुलन ठीक नहीं

बेटे ने बताया मानसिक संतुलन ठीक नहीं

फोटो वायरल होने के बाद जब इसके बार में बुजुर्ग मानस तिवारी के बेटे राहुल तिवारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिताजी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिछले दिनों उनका उपचार करावाया गया था। वह घर छोड़ कर चले जा रहे थे। इसलिए घर में बांध कर रखा है।

 फोटो देख कर लोगों में रोष

फोटो देख कर लोगों में रोष

फोटो सोशल मीडिया पर डालने के बाद ये काफी देर तक यहां तैरती रही। इस फोटो को देखकर लोगों ने काफी रोष व्यक्त किया। बहू द्वारा ससुर को रस्सी से बांधे जाने और मारपीट की जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें- एकसाथ उठा मां-बेटी का जनाजा, आंचल में छिप जाने को छटपटा रहा सालभर का सलमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+