यूपी: मंदिर में दो घंटे घूमता रहा घंटा, क्या इसके पीछे है कोई शक्ति या विज्ञान?

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित हरियांवा इलाके में एक मंदिर के अंदर चैन से बंधे घंटे लगातार दो घंटे घूमने पर कौतूहल बना रहा। चैन से बंधे घंटे घूमने को विज्ञान कहे या ईश्वर का चमत्कार हो कुछ भी लेकिन भक्तों ने इसे चमत्कार का रूप देकर श्रद्धा से जोड़ दिया है और घंटो पूजा अर्चना होती रही।

यूपी: मंदिर में दो घंटे घूमता रहा घण्टा, क्या इसके पिछे है कोई शक्ति या विज्ञान

मामल हरियावां गांव के बाजार का है। जहां बैंक ऑफ इण्डिया के सामने बने चौगुर्जी बाबा मंदिर में देर रात को एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला। जब कुछ स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि मंदिर के अन्दर लगे घण्टे चारों ओर जोर जोर से घूम रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर के अंदर न कोई तेज हवा थी और न कोई दबाब लेकिन घण्टा अपनी जगह से घूम रहा था। जब इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को हुई तो वहां भक्तों की भीड़ लग गई और जयकारे लगने लगे।

मंदिर के अंदर लगे घंटे क्यो घूम रहे थे इसके जवाब में लोगो ने ईश्वर का चमत्कार बताया। हालांकि घंटे एक लंबी चेन में बधे थे जो एक पेंडुलम का काम कर रहे थे लेकिन चमत्कार हो या कोई वैज्ञानिक प्रक्रिया यह तो नहीं पता चला लेकिन लोगों के लिए यह घूमते घंटे जहां कौतूहल का विषय रहे वहीं आस्था और चमत्कार का केंद्र भी।

ये भी पढ़ें- यूपी: योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी को बताया राजधर्म

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: खत्म होने का नाम नहीं ले रहा वीडियों वॉर, अब कांग्रेस विधायक को बताया जुआरी और शराबी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+