सीतापुर में CM योगी का बयान, कहा- 2017 से पहले की सरकार सिर्फ कब्रिस्तान पर पैसा खर्च करती थी

सीतापुर, दिसंबर 27। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमार को सीतापुर में आयोजित एक सभा में समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी के अंदर जो सरकार थी, वो सिर्फ और सिर्फ 'कब्रिस्तान' की दीवार खड़ी करने पर पैसा खर्च करती थी, लेकिन 2017 के बाद जो सरकार आई है, वो विकास कार्यों पर पैसा खर्च करती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले की सरकार सिर्फ अपने परिवार के लिए सोचती थी, लेकिन हमारी सरकार ने 135 करोड़ देश की जनता के लिए सोचा, क्योंकि यही जनता हमारा परिवार है।

CM Yogi

सपा वाले दीवारों में लक्ष्मी को कैद रखते हैं- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कानपुर में इत्र कारोबारी के घर से मिली अकूत धनराशि को लेकर भी सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सपा नेताओं के घरों की दीवारों से पैसा निकल रहा है, इन लोगों ने देवी लक्ष्मी को दीवारों में कैद कर रखा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये 'बुआ-बबुआ' नोटबंदी का क्यों विरोध किया था? इन्हें डर था कि अगर ऐसा हुआ तो हाथ में कटोरा लेकर घूमना पड़ेगा।

आगरा में भी सीएम योगी ने दिया था कब्रिस्तान को लेकर ये बयान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी तक जिन्ना, हिंदू और हिंदुत्व जैसे मुद्दे छाए हुए थे, लेकिन अब यूपी की सियासत में कब्रिस्तान ने भी जगह ले ली है। योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले शनिवार को भी आगरा में कब्रिस्तान का जिक्र करते हुए पहले की सरकारों पर निशाना साधा था। सीएम ने कहा था कि गरीबों के विकास के लिए जो पैसा मिला था, उसे पूर्व की सरकार ने कब्रिस्तानों पर खर्च कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+