बीच सड़क दबंगों ने की युवक की पिटाई, लोग खड़े होकर बनाते रहे वीडियो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में टक्कर लगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रक सवार तीन लोगों ने साइकिल सावर की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। वहां उपस्थिल लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन किसी ने भी युवक की मदद तक नहीं की।

मामला शाहजहांपुर के चौक थाना क्षेत्र का है। सोमवार की शाम को एक युवक साइकिल पर सवार होकर साउथ सिटी कालोनी जा रहा था। तभी उसकी साइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गिर पड़ा, युवक ने ट्रक चालक का विरोध किया तो ट्रक सवार तीन लोगों ने साइकिल सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी।
तीनों ने युवक को डंडों, चप्पल और लात घूंसों से जमकर पीटा। पास में खड़े लोग दबगों से चंगुल से युवक को बचाने की जगह वहां खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। पीड़ित युवक दबगों से रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन जब दबगों का पीटाई से दिल भर गया उसके बाद ही युवक को छोड़कर वहां से फरार हो गए।
100 मीटर दूर थी पुलिस चौकी
घटना से 100 मीटर दूर पुलिस चौकी थी, लेकिन किसी भी रहागीर ने युवक की मदद के लिए पुलिस को भी खबर नहीं दी। लोग वहां खड़े होकर युवक की पिटाई का वीडियो बनाते रहे। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस घटना पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications