VIDEO: मां- बेटे को चप्पलों से पीटा, मुंह काला कर बाजार में घुमाया

बरेली। बरेली में एक महिला और उसके दो साल के बेटे को सरेबाजार बेइज्जत किया गया। सरेबाजार एक महिला ने सौतन को चप्पलों से जमकर पीटा और उसका व उसके बेटे का मुंह काला करके पूरे बाजार में घुमाया गया।

bareilly woman beaten mother and her child

सरेआम एक महिला की चप्पलों से पिटाई का ये नजारा बरेली के विशारतगंज कस्बे के वार्ड नंबर चार का है। यहां रहने वाले शिवम साहू ने करीब तीन माह पहले अपनी पत्नी सुमन को छोड़ दिया था। सुमन ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है। पत्नी को निकालने के बाद शिवम ने दूसरी महिला को घर में बतौर बीवी रख लिया। इस महिला की दिल्ली में शादी हो चुकी थी। उसके एक बच्चा भी है। पति ने उसे छोड़ दिया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे शिवम की पत्नी सुमन अपने मायके मोहनपुर ठिरिया से करीब आधा दर्जन महिलाओं और कुछ पुरुषों को लेकर पहुंची। इन लोगों ने घर से महिला व उसके बच्चे को खींचते हुए बाहर निकाला और दोनों के मुंह पर कालिख पोत दी। हमलावर महिला को चप्पलों से पीटते हुए बाजार में घुमाने लगे। सैकड़ों लोग इस पूरे प्रकरण को मूकदर्शक बनकर देखते रहे। महिला को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित महिला की भी तलाश कर रही है। उसके साथ हुई इस घटना के बाद से महिला का कोई पता नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+