प्यार की चाहत में किन्नर ने प्रेमी से किया 6 लाख का सौदा, हुआ ये अंजाम

Recommended Video

    Bareilly में Transgender ने Love के लिए किया लाखों का सौदा फिर अंजाम हुआ ये । वनइंडिया हिंदी

    बरेली। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक किन्नर की प्यार पाने की चाहत ने उसे मुश्किल में डाल दिया है। अब उसका प्रेमी उसकी जान लेने पर उतारू हो गया है। दरअसल मामला थाना किला के स्वाले नगर क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली किन्नर चांदनी को अपने पड़ोस के रहने वाले अनीस अहमद से प्यार हो गया और अनीस ने इस रिश्ते पर अपनी रजामंदी जताते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई और 6 लाख रुपये से अधिक रुपये हड़प लिए। साथ ही महज़ 6 महीने के भीतर चांदनी को अपनी जिंदगी से अलग कर दिया।

    Bareilly Sheer ditched by his lover

    प्रेमी की बेरुखी से तंग होकर किन्नर चांदनी ने अपने प्रेमी अनीस की शिकायत एसएसपी बरेली से की है लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने की बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। किन्नर चांदनी के मुताबिक वह अनीस से बेहद प्यार करती थी और उसका प्रेमी अनीस भी बेहद लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पहले बहुत प्यार करता था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से पहले कुछ शर्ते तय की थी जिसके तहत उसने अपने तथाकथित पति अनीस को करार के तहत 5 लाख 6 हजार रुपए दिए। साथ ही 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से खाने-पीने का खर्चा भी दिया। लेकिन करार के 6 महीने के बाद ही अनीस अपनी बात से पलट गया।

    अनीस करार तोड़ने के वाबजूद वह उसके 5 लाख रुपए भी वापस नहीं कर रहा है। चांदनी ने जब अपने कांटेक्ट के पैसे वापस मांगे तो अनीस ने उसकी पिटाई कर दी और कहा अगर उसने उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की तो वह जान से मार देगा। पीड़ित किन्नर के वकील शाहिद अली के अनुसार वह अपने क्लाइंट चांदनी के साथ एसएसपी से कई बार मिल चुके है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके क्लाइंट को जान का खतरा है, लेकिन चांदनी का मामला प्रकाश में आने की बाद इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि पैसे केवल पर बने रिश्ते और दो विपरीत लिंग आधार पर बने रिश्ते ज्यादा दूरी तक नहीं चल सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+