VIDEO: पोस्ट ऑफिस ने बाबू ने परिवार के नाम पर फर्जी चेक काटकर किया 89 लाख का गबन
बरेली। बरेली के हेड पोस्ट ऑफिस में फर्जी तरीके से लाखों का गबन करने का मामला सामने आया है। बरेली स्थित मुख्य डाकघर में कार्यरत उप पोस्ट मास्टर पर अपने परिजनों के नाम चेक काट कर लाखों का गबन करने का आरोप है। प्राथमिक जांच के बाद विभाग ने आरोपी उप पोस्ट मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर कोतवाली में गबन की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। जिले के सभी बैंकों को इससे संबंधित अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे का कार्रवाई में जुट गई है।

मामला बरेली के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस का है जहां काम करने वाले सुपरवाइजर वाईके शर्मा उप पोस्ट मास्टर पद पर पिछले दो वर्ष से कार्यरत थे। उनके पास खातेदारों के भुगतान करने का भी काम था, इसलिए डाक विभाग की ओर से उन्हें चेक बुक भी उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने इस काउंटर पर रहते हुए धीरे-धीरे अपने परिजनों के नाम से कई चेक काटे और लाखों रुपये निकाल लिए। मामला खुलते ही विभाग में अफरातफरी फैल गई और आरोपी को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में अभी तक 13 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। उनके सभी लेनदेन संबंधी अभिलेख जब्त कर छानबीन शुरू हो गई।
प्रवर डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि शर्मा ने कई बैंकों में अपने खाते खुलवा रखे हैं। डाक विभाग से जारी चेक इन्हीं बैंकों से कैश होते रहे। प्रवर डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि मामला गंभीर है। फिलहाल उप पोस्टमास्टर शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गबन के आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि गबन की रकम करीब 89 लाख बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications