बरेली: बदमाशों ने घर में घुसकर भाजपा नेता को मारी गोली, मौत
बरेली जिले की फरीदपुर नगरपालिका अध्यक्ष रामसरन उर्फ लाला राम की बुधवार ईलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल मे मौत हो गई।
बरेली। बरेली जिले की फरीदपुर नगरपालिका अध्यक्ष रामसरन उर्फ लाला राम की बुधवार ईलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल मे मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष रामसरन का देर रात ऑपरेशन किया गया था लेकिन दोपहर में हालत बिगड़ने के चलते उनकी मौत हो गई । रामसरन की मौत की खबर से फरीदपुर कस्बे मे गमगीन मौहाल है। रामसरन भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष थे।

क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को चेयरमैन लालाराम गुप्ता अपने घर में आराम कर रहे थे। घर में उनकी दोनों बहुए थी और पत्नी घर से सटे ज्वेलरी के शोरूम में बैठी थी। इसी दौरान घर के अंदर से फायरिंग की आवाज हुई। जिसे सुनकर उनकी पत्नी घर के अंदर पहुंची तो वो अपने बेड पर पड़े हुए थे और उनकी कनपटी से खून रिस रहा था। लालाराम गुप्ता को परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले आये। यहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी लालाराम को देखने अस्पताल पहुंची और परिजनों ने घटना की जानकारी ली। वही अभी तक गोली किन परिस्थितियों में चली और किसने चलाई इसका जवाब पर परिजन खामोश है। बहुत समय तंक अध्यक्ष के बेटे और बहुए भी मीडिया से बचते रहे। लालाराम की पत्नी गिरजादेवी ने अपने बयान में घटना को हत्या करार देते हुए कहा कि चुनावी रंजिश के चलते ही उन्हें गोली मारी गई है। वही पुलिस को इस मामले में किसी भी परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications