Banke Bihari Mandir में भक्तों के साथ हुई मारपीट की वजह क्या? मंदिर के पुजारियों ने महिलाओं को भी जड़े थप्पड़!
Banke Bihari Mandir: महा कुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का सिलसिला सिर्फ प्रयागराज तक ही सीमित नहीं है। ये भीड़ काशी, अयोध्या और मथुरा की ओर भी बढ़ती जा रही है। वहीं मथुरा, वृंदावन और बरसाना में होली का खुमार भी चढ़ गया है। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरु हो गया है।
इसी बीच बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुजारियों ने महिलाओं तक को थप्पड़ मार दिए।

Banke Bihari Mandir: मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का बताया जा रहा है, जहां पर प्रसाद चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारियों के बीच विवाद हो गया। मंदिर में भारी भीड़ के कारण पुजारी प्रसाद चढ़ाने से मना कर रहा था,जिसकी वजह से हाथापाई शुरु हो जाती है और बात इतनी बढ़ जाती है कि लात घूंसें चलने लगते हैं।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक श्रद्धालु किसी बात को लेकर पुजारी से बहस करता है जिसके बाद पुजारी उस शख्स को थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वहां खड़े लोगों को गुस्सा आ जाता है और पुजारी को मारने की कोशिश करते हैं।
Banke Bihari Temple Ruckus: महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
इस पूरे घटना को बढ़ते देख कर वहां खड़ी महिला श्रद्धालु बीच- बचाव करने आती हैं, लेकिन मंदिर के पुजारियों ने उन पर भी थप्पड़ जड़ दिए। महिलाओं के साथ ऐसा बरताव देखकर भीड़ और पुजारियों के बीज विवाद और बढ़ गया।अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Banke Bihari Mandir Fight: मुंबई से आया था 17 लोगों का ग्रुप
बता दें कि, मुंबई से 17 श्रद्धालुओं का एक ग्रुप सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंदिर परिसर में पहले से ही काफी श्रद्धालुओं की भीड़ थी, इसी बीच प्रसाद चढ़ने को लेकर पुजारी और श्रद्धालु में मारपीट होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications