किसान यूनियन ने कृषि अधिकारी को पहनाई चूड़ियां, जानिए पूरा मामला
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में कृषि विभाग के एक अफसर को चूड़ियां पहनाने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग में गरीब किसानों की सुनवाई न होने पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग के एक अधिकारी को सार्वजनिक तौर पर चूड़ियां पहनाई है। वही, कृषि अधिकारी ने पूरे मामला अपने बङे अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

मामला सिंधौली ब्लाक के राजकिय कृषि बीज भंडार का है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीज भंडार में जाकर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नही किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बीज भंडार मे तैनात एडीओ कृषि सुरेश शुक्ला को आफिस मे घेर लिया और अधिकारी को आफिस से बाहर लेकर आए। किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ता ने एडीओ कृषि सुरेश शुक्ला को चूड़ियां पहना दी। अधिकारी को चूड़ियां पहनाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और तालियां बजाई। दूसरी ओर एडीओ कृषि काफी नर्वस और बेबस नजर आए।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता बानो बेगम ने बताया कि उसने आज इसलिए एडीओ कृषि को चूड़ियां पहनाई है, गरीब किसान यहां अपनी समस्याएं लेकर आते है। लेकिन एडीओ कृषि सुरेश शुक्ला किसी किसान की समस्या नही सुनते हैं। अधिकारी कहते है कि पहले हम अपना काम करेंगे उस बाद जब टाईम होगा तब तुम्हारी समस्याएं सुनेंगे। इसी बात से नाराज होकर अधिकारी को चूड़ियां पहनाई है। वही, दूसरी तरफ चूड़ियां पहनने वाले अधिकारी एडीओ कृषि ने बताया कि उन्हें चूड़ियां पहनाई गई है। इस मामले में उन्होने अपने बङे अधिकारियों को अवगत करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications