होली पर डीजे बजाने पर लगा बैन, पुलिस का तुगलकी फरमान
बैन नोटिस में पुलिस ने कहा है कि अगर कोई डीजे बजाएगा या साउंड किराए पर देगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगरा। इस बार होली पर आगरा के लोगों ने डीजे बजाने की गुस्ताखी की तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आगरा पुलिस ने तुगलकी फरमान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगर होली पर डीजे या साउंड बजाया तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए बाकायदा एक नोटिस भी जारी किया गया है।

मामला थाना न्यू आगरा पुलिस से जुड़ा है। थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक नोटिस जारी कर फरमान दिया है कि होली के त्यौहार पर हिन्दू समुदाय द्वारा डीजे साउंड बजाया जाता है, जिससे झगड़ा फसाद होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में होली के त्यौहार के समापन तक डीजे साउंड किराए पर देना और बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो भी इस आदेश को नहीं मानेगा उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो वे कुछ भी बोलने से बचते रहे।












Click it and Unblock the Notifications