बलरामपुर: जिला पंचायत सदस्य अहमद सई के घर में काटा जा रहा था गोमांस, 4 गिरफ्तार
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में प्रतिबंधित पशुओं के मांस का कारोबार बदस्तूर जारी है इसकी बानगी के सबूत आए दिन पुलिस की छापेमारी के दौरान मिलते रहते हैं। इस बार खबर उतरौला के श्रीदत्तगंज क्षेत्र से है। यहाँ पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद किया है। 8 मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

मामला थाना कोतवाली उतरौला के चौकी श्रीदत्तगंज क्षेत्र के मझौवा कांद का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने दल बल के साथ अहमद सई व छोटकने पुत्र हनीफ के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान उनके हाते से 5 कुंतल प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ, साथ ही पुलिस ने मौके से 6 सींग खाल सहित बरामद की, दो बोगदा, 4 गोवंश जीवित व 8 मोटरसाइकिल भी मौके से पुलिस ने बरामद किया है। मौके से 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ फरार होने में कामयाब रहे।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम 1-वसीम उर्फ तुर्रम निवासी घिसयारी निकट नगर पालिका, 2-शाहरुख पुत्र राजू निवासी घिसयारी, 3-राजा पुत्र जाहिद निवासी बलुहा, 4-नानबाबू पुत्र कमानी अलिजान पुरवा जनपद बलरामपुर बताया है सभी गिरफ्तार आरोपी बलरामपुर जिले के ही रहने वाले हैं।
पूरे मामले में चौकी प्रभारी श्रीदत्तगंज शशिकांत पाण्डेय ने बताया कि चौकी प्रभारी महदेइया अश्विनी दुबे और अन्य हमराहियों के साथ छापेमारी की गई जिसमें 4 को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications