VIDEO: नोएडा की लड़की और मेरठ का लड़का, लव जिहाद का बजरंग हंगामा

'बताया जा रहा है कि लड़की नोएडा की है और हिंदू समाज से ताल्लुक रखती है जबकि लड़का मुस्लिम है और आरोप है कि उसने लड़की को बहला-फुसलाकर उसे लव जिहाद में धकेला था।'

मेरठ। मेरठ में आज फिर एक बार उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक प्रेमी जोड़े की कोर्ट में शादी करने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े की पिटाई करने की भी कोशिश की।

Bajrang Dal protest on Love Jihad in Meerut

सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस के सीओ ने प्रेमी जोड़े को अपनी कस्टडी में ले लिया लेकिन इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया और उनके बीच काफी नोंक-झोंक हुई। बताया जा रहा है कि लड़की नोएडा की है और हिंदू समाज से ताल्लुक रखती है जबकि लड़का मुस्लिम है और उसका नाम सद्दाम हुसैन है। आरोप है कि उसने लड़की को बहला-फुसलाकर उसे लव जिहाद में धकेला था। फिलहाल दोनों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है, पुलिस मामले के जांच के जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+