बसपा ने एक ही दिन में दो बार जारी की लिस्ट, 9 और नामों का ऐलान, जानिए कहां से किसे मिला टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए मायावती ने बसपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दिलचस्प बात ये है कि बसपा ने आज ही पहली लिस्ट भी जारी की थी। बसपा ने दूसरी लिस्ट में 9 नाम हैं। इसमें 4 एससी, 3 ओबीसी और 2 ब्राह्मण हैं।
इससे 5 घंटे पहले पश्चिमी यूपी के 16 नाम की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में 7 मुस्लिम चेहरे थे। इस चुनाव में बसपा ने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया। मायावती ने अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

बसपा ने कानपुर से कुलदीप भदौरिया को टिकट दिया है। मथुरा से कमलकांत उपमन्यु को टिकट दिया गया है जबकि इटावा (आरक्षित) से सारिका सिंह बघेल को उतारा है। हाथरस (आरक्षित) से हेमबाबू धनगर, आगरा (आरक्षित) पूरा अमरोही, फतेहपुर सीकरी से रामनिवास शर्मा, फिरोजाबाद से सतेन्द्र जैन, अकबरपुर राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन (अरक्षित) से सुरेश चंद्र गौतम को टिकट दिया गया है।
बसपा ने रविवार सुबह ही 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू को, संभल से शौकत अली को, आंवला से आबिद अली को और नगीना से सुरेंद्र सिंह पाल को टिकट दिया है।
इसके अलावा बुलन्दशहर से गिरीश चन्द्र जाटव, शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा, मोहम्मद इरफान सैफी को मुरादाबाद से, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, कैराना से श्रीपाल सिंह को, गौतमबुद्धनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी को, मुजाहिद हुसैन को अमरोहा से, माजिद अली को सहारनपुर से, जीशान खान को रामपुर से, बिजनोर से विजेन्द्र सिंह, बागपत से प्रवीण बंसल और मेरठ से देवरत त्यागी को उम्मीदवार बनाया है।
बसपा की पहली लिस्ट में 16 में से 7 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिला है। पश्चिमी यूपी की ये सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। यही वजह है कि बसपा ने इन सीटों पर मुस्लिम आबादी का विशेष ध्यान रखा है। इसके अलावा पहली सूची में बसपा ने अपने 2 सिटिंग सांसदों का टिकट बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications