बाहुबली अतीक अहमद का भांजा 4 दिनों से लापता, फोन पर बात करने के बाद से गायब

वैसे भी क्राइम की दुनिया में कोई अतीक को इस तरह चैलेंज करने की हिमाकत तो कर नहीं सकता लेकिन पुलिस का कहना है की पूछताछ में पता चला है की जब शादाब घर से निकला तो एक युवक की बाइक पर बैठ कर गया था।

इलाहाबाद। बाहुबली अतीक अहमद का भांजा शादाब पिछले 4 दिनों से लापता है। पिता सादिक अली ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस कॉल डिटेल और फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। अतीक का खुफिया तंत्र भी अपनी पूरी ताकत लगा चुका है लेकिन शादाब का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए बताया की 27 अक्टूबर की रात 8 बजे उसे एक फोन आया। जिसके बाद वो घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। मामले में थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

कहीं अपहरण तो नहीं

कहीं अपहरण तो नहीं

एक ओर बाहुबली अतीक अहमद और उनके कुनबे की लगातार मुश्किल बढ़ रही है। अतीक खुद जेल में बंद हैं। भाई असरफ के खिलाफ दुबारा कुर्की होने जा रही है। ऐसे में भांजे का गायब होना अपहरण की ओर इशारा कर रहा है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है लेकिन कोई अपहरण की बात नहीं कर रहा है। वैसे भी क्राइम की दुनिया में कोई अतीक को इस तरह चैलेंज करने की हिमाकत तो कर नहीं सकता लेकिन पुलिस का कहना है की पूछताछ में पता चला है की जब शादाब घर से निकला तो एक युवक की बाइक पर बैठ कर गया। वो बाइक सवार कौन था? ये किसी को नहीं पता। मोहल्लेवालों का कहना है की उन्होंने उस बाइक सवार को इससे पहले उस इलाके में कभी नहीं देखा था।

बाइक पर वो कौन था शख्स?

बाइक पर वो कौन था शख्स?

शादाब की मां ने बताया की मोबाइल पर फोन आने के बाद शादाब घर से तुरंत बाहर गया लेकिन 10 मिनट बाद ही वो वापस आया फिर उसने 1500 रुपए मांगे। मां ने पैसे दिए तो वो अपनी जैकेट पहनकर घर से बाहर निकल गया। पुलिस को अंदाजा है कि जैकेट पहनने का मतलब है वो देर रात घर लौटने वाला था और बाइक सवार कोई परिचित ही था। फिलहाल पुलिस अभी शादाब के दोस्तों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है।

शादाब ने जल्द छोड़ी थी नौकरी

शादाब ने जल्द छोड़ी थी नौकरी

जानकारी के लिए बता दें की बाहुबली अतीक अहमद ने अपनी बहन की शादी इलाहाबाद की करामत चौकी के पास रहने वाले सादिक अली कुरैशी से की थी। सादिक अली मध्य प्रदेश के सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे। फिलहाल वो रिटायर हो चुके हैं। शादाब ने एमबीए की पढ़ाई की है। कुछ साल पहले ही उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+