बाहुबली अतीक अहमद ने सपा नेता से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, ऑडियो वायरल
इलाहाबाद। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इलाहाबाद के माफिया डॉन व बाहुबली नेता अतीक अहमद की चर्चा इस समय सुर्खियां बटोर रही है। मामला एक धमकी का है। धमकी का ये ऑडियो वायरल हो रहा है। इस बार अतीक के चर्चा में आने की वजह एक वायरल ऑडियो है। जिसमे वह मुंबई में स्टील का बड़े पैमाने पर उद्योग चलाने वाले व्यवसाई व सपा नेता आसिफ सिद्दीकी को धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। हालांकि आश्चर्यजनक बात यह है कि अतीक अहमद देवरिया जेल में बंद हैं, ऐसे में इस ऑडियो ने प्रशासनिक महकमे में भी भूचाल ला दिया है।

फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। लेकिन धमकी दे रहे आदमी की हूबहू आवाज बाहुबली अतीक की ही बताई जा रही है। रविवार की शाम यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पूरे इलाहाबाद समेत यूपी में हड़कंप मच गया। अचानक मीडिया में खबरे चलने लगी और एकाएक अतीक फिर से चर्चा में आ गए। इस मामले में एसएसपी इलाहाबाद नितिन तिवारी ने बताया कि धमकी भरे किसी ऑडियो की जानकारी उन्हें नहीं है और न ही किसी ने ऐसी कोई शिकायत की है।
किसे दी गई धमकी
इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के सरायदत्ते गांव के रहने वाले आसिफ सिद्दीकी मुंबई में स्टील कंपनी चलते हैं और बड़े उद्योगपति के रूप में पहचान बना चुके है। इलाहाबाद में एनएनएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट कराकर युवाओ के बीच चर्चित होने के बाद आसिफ ने राजनीति में कदम रखा और बसपा ज्वाईन कर ली। बसपा ने आसिफ को प्रतापगढ़ लोकसभा से टिकट दिया लेकिन वह मोदी लहर के चलते हार गए और कुछ हजार वोटो से दूसरे नंबर पर रहे। लोकसभा चुनाव अब फिर से नजदीक आया तो आसिफ अपनी चुनावी महत्वाकांक्षा लेकर फिर इलाहाबाद लौटने वाले थे, लेकिन मुंबई से चलने से पहले ही बाहुबली अतीक अहमद का फोन आया और फोन पर ही आसिफ को जमकर गाली गलौज के साथ धमकी दी गई।
क्या है ऑडियो में
वायरल ऑडियो में 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले ने खुद को अतीक बताया और गालियां दी है। ऑडियो की शुरुआत में ही कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को अतीक बताते हुए सपा नेता से पूछता है कि वह कहां हैं? जब सपा नेता बताता है कि वह मुंबई में हैं और चुनाव के लिए आने वाला है तो कॉल करने वाला (अतीक) उन्हें गालियां देना शुरू कर देता है। धमकियों के बाद 10 करोड़ रुपए रंगदारी मांगता है और कहता है कि चाहे घर बेच के पैसा दो नहीं तो वही मुंबई में आकर मैं तुम्हे बताउंगा की गुंडई क्या होती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications