रात बीस मिनट तक लगातार चली मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश देखिए

बीती देर रात पवना गांव के निकट गन्ने के खेत में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुई पुलिस को ये कामयाबी हासिल हुई है।

बहराइच। बहराइच पवना गांव के पास गन्ने के खेत में छिपे बदमाश और पुलिस टीम के बीच रात में फायरिंग हुई। दो बदमाशों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि गैंग के 6 सदस्य चंपत हो गए। मौके से चुराई गई शराब की खेप के साथ पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा और धारदार हथियार बरामद हुए हैं। बरामद सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि कैसरगंज जोन में चोरी की वारदातें बढ़ी थीं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप और पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शर्मा को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। बीती देर रात पवना गांव के निकट गन्ने के खेत में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली।

Bahraich: Police arrest in an Encounter last night

इस पर एसएसआई छोटक यादव, एसआई अर्जुन सिंह भदौरिया, विजयबहादुर मल पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी की तो छिपे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर 6 बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि दो बदमाशों को मौके पर दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए 6 पेटी देशी शराब, दो तमंचा, कारतूस, धारदार हथियार बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Bahraich: Police arrest in an Encounter last night

फायरिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राकेश उर्फ मुलायम लोनिया निवासी भगतरामपुरवा बदरौली और बनकट यादव निवासी पिपरहापुरवा बदरौली कैसरगंज के रूप में हुई। ये दोनों दुराचार के भी आरोपी हैं। दोनों बदमाशों पर पहले से भी कैसरगंज थाने में गुंडा अधिनियम समेत कई केस दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+