VIDEO: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, जलता रहा धू-धू कर

बहराइच। रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर मौजूद एक मजदूर पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। इससे मजदूर के शरीर में आग लग गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई रुकवाई। जिसके बाद झुलसे मजदूर को तार से छुड़ाया गया। रिसिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया है। शरीर का आधा हिस्सा झुलस जाने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक है। पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

आलाव तापने बढ़ा ही था कि हाइटेशन लाइन की चपेट में आ गया श्यमालाल

आलाव तापने बढ़ा ही था कि हाइटेशन लाइन की चपेट में आ गया श्यमालाल

रिसिया थाना के अन्तर्गत गुरचाही गांव निवासी श्यामलाल (48) पुत्र बादल प्रतिदिन की भांति गुरुवार को पल्लेदारी करने रिसिया कस्बे में आया हुआ था। पहले उसने रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल से चाय पी। इसके बाद ठंड से राहत पाने के लिए पकौड़ी लेकर जल रहे अलाव की तरफ जैसे ही बढ़ा ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार सीधे श्यामलाल के ऊपर गिरा, जिससे वह धू-धू कर जलने लगा। आसपास अफरा तफरी मच गई।

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

श्यामलाल को जलता देखकर लोगों ने विद्युत विभाग को मामले की सूचना दी। तब इलाके की बिजली काटी गई। हादसे के करीब पांच मिनट बाद श्यामलाल को तार से छुड़ाया गया। तब तक उसके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। आनन फानन में उसे रिसिया सीएचसी पर भर्ती किया गया।हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया। इस हादसे से श्यामलाल की पत्नी राजवंती, बेटा प्रदीप, सुधीश व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गार्डिंग ना होने से अक्सर गिरती है हाईटेंशन लाइन

गार्डिंग ना होने से अक्सर गिरती है हाईटेंशन लाइन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चौराहे से गुजरी हाई टेंशन तार पर गार्डिंग न होने से अक्सर तार टूटकर गिरते हैं। इसके बारे कई बार बिजली विभाग को सूचित किया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस हादसे से इलाके के लोगों में आक्रोश है।

विद्युत विभाग ने दिया मदद का आश्वासन

विद्युत विभाग ने दिया मदद का आश्वासन

विद्युत परिक्षेत्र नानपारा के अधिशाषी अभियन्ता सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विभाग की तरफ से पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। हाईटेंशन तार पर गार्डिंग न होने की जानकारी नही थी, अब संज्ञान में आया है और अब गार्डिंग कराने के साथ कार्यवाही भी की जायेगी। इस बाबत पुलिस को भी ग्रामीणों ने अवगत कराया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+