बहराइच बाढ़ से त्रस्त, अधिकारी बार बालाओं में मस्त
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में 24 घंटे में बाढ़ की वजह आठ व्यक्तियों की जान चली गई है लेकिन यहां के अफसरों कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इसका सुबूत देता है एक वीडियो जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बाढ़ से बुरी तरह से जूझने वाले बहराइच में अफसर किस तरह से बारगर्ल के ठुमकों का मजा उठा रहे हैं। मौका था जन्माष्टमी का जहां पर लखीमपुर खीरी और बहराइच की जेल में डांस का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
देखें वीडियो
यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और अब इस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। बहराइच प्रशासन की ओर से जेल अथॉरिटी से एक रिपोर्ट मांगी गई है।
जेल के सुपरीटेंडेंट एके सिंह पर आरोप भी लगे हैं कि उन्होंने जेल में डांस गर्ल को लाने के लिए लोगों को एक मोटी रकम दी थी ताकि जन्माष्टमी के मौके पर एक खास कार्यक्रम आयोजित हो सके।
बहराइच के डीएम सत्येंद्र सिंह ने कहा है, 'हमनें इस बाबत एक रिपोर्ट की मांग कह है और जल्द ही हम कानून के मुताबिक कोई कार्रवाई करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications