नूरी की कांप गई रूह जब पति ने सऊदी से फोनकर कहा, तलाक-तलाक-तलाक
बहराइच। तीन तलाक के मामले को लेकर सरकार गंभीर है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई का भी कानून बनाया गया है। इसके बावजूद तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बहराइच जिले के रुपईडीहा का है जहां निकाह के बाद कई दहेज ना मिलने पर पहले तो विवाहिता को प्रताड़ित किया गया उसके बाद तीन बार फोन पर तलाक बोल कर फोन काट दिया। पीड़िता ने पुलिस को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई को लेकर सक्रिय हो गई है। पत्नी की माने तो पति ने इससे पहले भी निकाह किया था और उसे भी तलाक दे दिया था।

आठ महीने पहले हुई थी शादी
थाना क्षेत्र के नई बस्ती की रहने वाली रेशमा ने आठ माह पहले उसने अपनी बेटी नूरी की शादी घर के बगल ही रह रहे चांद बाबू से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से उसने दान दहेज देकर बेटी को विदा किया। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही नूरी से दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। शादी के तीन महीने बाद ही नूरी का पति चांद बाबू सऊदी अरब कमाने चला गया। इसके बाद बेटी की सास ने 50 हज़ार रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। नूरी ने जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसे मारा पीटा गया। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वाले अपनी बेटी को लेकर घर चले आए।

सऊदी अरब से बैठे-बैठे दे दिया तलाक
आरोप है कि 20 दिन पूर्व पति चांद बाबू ने अपनी ससुराल में सऊदी अरब से फोन किया। फोन पर बात करने लिए पत्नी नूरी से बात करने की इच्छा जताई। जैसे ही मायके वालों ने फोन नूरी को दिया तो पति ने फोन पर ही तलाक दे दिया। तलाक सुनकर नूरी की रूह कांप गई। मामला परिजनों को बताया और थाने पर नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

मामला दर्ज
एएसपी ग्रामीण रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नूरी की तहरीर पर पति,सास,ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मुस्लिम महिला विवाह अधिकार अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में तीन तलाक के मामले में यह पहला मुकदमा है।
ये भी पढे़ं- विवेक तिवारी हत्याकांड में आज अहम दिन, आरोपी प्रशांत के साथ सना पर भी निगाहें












Click it and Unblock the Notifications