बहराइच: बारात ले जाने से पहले घोड़े पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा वोट डालने

शादी के कपड़े पहन घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचा और वोट देने के बाद ही बारात के लिए रवाना हुआ। दूल्हे के इस कार्य से जिसने भी देखा खूब सराहा।

बहराइच। यूपी के बहराइच की मटेरा विधानसभा के धनौली खुर्द गांव में एक दूल्हे ने शादी से पहले देश के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। इस दूल्हे ने लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की। शादी के कपड़े पहन घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचा और वोट देने के बाद ही बारात के लिए रवाना हुआ। दूल्हे के इस कार्य को जिसने देखा उसने खूब सराहा।

बहराइच: बारात ले जाने से पहले घोड़े पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा वोट करने

मटेरा विधान सभा के रिसिया ब्लॉक के धनौली खुर्द गांव में सर्वाधिक सिक्ख समुदाय के लोग निवास करते हैं। सोमवार को गांव निवासी सुखबिंदर सिंह की शादी गांव के ही स्व.समशेर सिंह की बेटी के साथ होनी थी। रीति-रिवाज के मुताबिक दूल्हे को तैयार किया गया। अब बारी थी बारात जाने की। लेकिन दूल्हे ने सबको उस समय आश्र्चचकित में डाल दिया जब वह बारात जाने के बजाए सीधे अपने मतदान स्थल पहुंचा।

बहराइच: बारात ले जाने से पहले घोड़े पर सवार होकर दूल्हा पहुंचा वोट करने

मतदान स्थल पर दूल्हे को देख सब भौचक्का रह गए। वहां पर मौजूद अधिकारी और मतदाताओं ने दूल्हे के इस कार्य से प्रशंस होकर पहले वरीयता देते हुए मत डालने का अधिकार दिया। दूल्हे ने अपना मत का प्रयोग करके दोबारा घोड़े पर सवार होकर अपने घर पहुंचा और लोगों के पूछने पर बताया कि शादी से पहले देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना अधिक जरूरी था। आज का दिन मेरे लिए खास है मैं जीवन संगिनी चुनने जा रहा था मगर एक अच्छी सरकार बनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट देना भी जरूरी था। ये भी पढ़ें: PICS: आंसू भरी आंखों से पहले डाला वोट, फिर किया पिता का अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+