बहराइच: मतदान केंद्र पर वोट डालने चला आया 'मुर्दा', मचा हड़कंप
मतदाता सूची में मतदाता नवरतनमल को मृत घोषित कर दिया गया है जिसपर वृद्ध की मतदान कर्मियों से इस मामले में झड़प भी हुई। लेकिन उसे बिना वोट किये ही वापस लौटना पड़ा।
बहराइच। यूपी में पांचवे चरण के लिए 11 जिलों में मतदान जारी है। लेकिन बहराइच शहर के गांधी इंटर कॉलेज में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक कागजों में मृत इंसान वोट डालने पहुंचा। दरअसल, मतदाता सूची में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, वृद्ध की मतदान कर्मियों से इस मामले में झड़प भी हुई। लेकिन उसे बिना वोट किये ही वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि बहराइच में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, लेकिन आधा दर्जन जगहों से ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबरें आई। कहीं आधा घंटा तो कहीं दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। फिलहाल प्रशासन ने मशीनों को बदलकर मतदान शुरू करवा दिया है।
लेकिन प्रशासन की बड़ी चूक उस वक़्त सामने आई जब कोतवाली नगर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला के रहने वाले 62 वर्षीय नवरतनमल अपने मतदान केंद्र गांधी इंटर कॉलेज पहुंचे। लेकिन, नवरतनमल को उस वक्त धक्का लगा जब प्रशासन उसे मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया जबकि वे मतदाता कार्ड और आधार कार्ड लेकर मतदेय स्थल पहुंचे थे। जब उन्हें वोटिंग करने से मना किया गया तो उनकी कर्मियों से झड़प हो हुई लेकिन उन्हें बिना वोट किए ही वापस जाना पड़ा और इसी लापरवाही के चलते नवरतनमल ने प्रशासन पर धांधली करवाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications