Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक श्रद्धालु की मौत के बाद सैंकड़ों मानसरोवर यात्रियों के लिए बॉर्डर पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

बहराइच। मानसरोवर की यात्रा पर गए यात्रियों का एक बड़ा जत्था नेपाल से भारत के लिए रवाना हुआ। इन यात्रियों की अगुवाई के लिए भारतीय दूतावास के निर्देश पर अधिकारियों की टीम सीमा पर मुस्तैद रही। यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजने के लिए रोडवेज की 10 बसें भी लगाई गई हैं। वहीं यात्रा के दौरान एक यात्री की मौत होने के चलते उसके शव को भी सुरक्षित भेजा जाएगा। मृतक यात्री आंध प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

bahraich 2 officers reached to nepal india border to secure 103 mansarovar passangers

मान सरोवर की यात्रा पर बीते पखवारे श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था नेपालगंज होते हुए मान सरोवर को गया था। यात्रा पूरी करने के बाद कैलाश मान सरोवर से यात्री नेपाल से होते हुए भारत के लिए रवाना हुए। भारतीय दूतावास के निर्देश पर इन यात्रियों की निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उसी के तहत मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव, परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर प्रभाकर मिश्रा, एआरएम इरफान समेत 20 से अधिक अधिकारी रुपईडीहा पहुंचे।

bahraich 2 officers reached to nepal india border to secure 103 mansarovar passangers

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि मान सरोवर से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 10 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले जत्थे में 103 मान सरोवर यात्री शामिल हैं। इसके अलावा आंधप्रदेश निवासी एक यात्री की मान सरोवर में मौत भी हुई है। उसके शव को सुरक्षित आंध प्रदेश भेजने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नेपाल सीमा में नेपाली अधिकारी भी मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+