VIDEO: महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, छत पर खड़ी होकर वीडियो बनाती रही बेबस बेटी

बागपत। बागपत में दबंगों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। जमीनी विवाद में महिला को दंबगों ने घर में घुसकर बुरी तरह पीटा और इतने से मन नहीं भरा तो महिला को घर से बाहर भी खींच कर ले गए और बाहर बुरी तरह पीटा। छत पर खड़ी महिला की बेटी ने मां की पिटाई का ये वीडियो बना लिया। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की पिटाई इसलिए की गई, क्योंकि वो दबंगों की शिकायत लेकर थाने गई थी।

baghpat woman beaten by relatives daughter shoots the video

योगीराज में दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें यूपी के बागपत की हैं। जिस महिला को बुरी तरह डंडे और लात-घूसों से पीटा जा रहा है उसका नाम राकेश है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दबंगों के दिल में कानून का कोई खौफ नहीं है। यहां महिला को घर में घुसकर दबंगों ने बुरी तरह पीटा। दबंगों की इस दबंगई को छत पर खड़ी पीड़िता की बेटी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। महिला राकेश की बेटी शालू अपनी मां को पिटता देखती रही, क्योंकि उसे भी डर था कि कहीं दबंग उसकी भी ये हालत न कर दें। रोते-बिलखते बेटी अपनी मां की पिटाई मोबाइल में कैद करती रही ताकी दबंगों को सजा दिलाई जा सके।

तभी दबंगों की नजर मोबाइल में मां की पिटाई करती बेटी पर पड़ गई तो वो उसे पकड़ने के लिए भी दौड़ पड़े। बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और वहां से भी दंबंगों को मोबाइल में कैद करने का प्रयास करती रही। दंबगों ने महिला इतनी बुरी तरह क्यों पीटा ये जानकर आपको और भी हैरानी होगी। हुआ यूं कि बड़ौत थाना इलाके के बड़ौली गांव की रहने वाली महिला राकेश का जमीन को लेकर अपने दूर के रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। महिला इसकी शिकायत लेकर बड़ौत थाने पहुंची थी और जब इसकी भनक दूर के रिश्तेदारों को लगी तो फिर महिला को घर में घुसकर पीटा गया। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रहें हैं।

ये भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रहे 5 साल के बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 900 ग्राम मांस का गोला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+