नगरपालिका परिषद की मीटिंग में सभासदों ने एक-दूसरे को फेंक कर मारी कुर्सियां, VIDEO में देखें
बागपत। नगर पालिका बागपत में आज सभासदों की मीटिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। ये हंगामा उस समय हुआ जब बोर्ड की मीटिंग के दौरान दो सभासद आपस मे भिड़ गए। हैरानी की बात ये रही कि जिस वक्त ये हंगामा हो रहा था उस वक्त मीटिंग में बागपत नगरपालिका परिषद के चेयरमैन समेत eo भी मौजूद थे। बता दें कि सभासदों की ये मीटिंग वार्डों की समस्याओं से निपटने के लिए, रुपये रिलीज करने और समस्याओं के समाधान हेतु आपस में चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

मामला बागपत के नगरपालिका परिषद का है। यहां बुधवार को उस वक्त बवाल कट गया जब सभी वार्डों के सभासद मीटिंग के लिए यहां एकत्रित हुए ते। जिस समय से हंगामा खड़ा हुआ उस समय वार्ड की समस्यों के निस्तारण के लिए रुपये रिलीज होने की चर्चा चल रही थी लेकिन तभी सभासद इंतजार और जाहिद में बहस चालू हो गई। जबतक चेयरमैन दोनों सभासदों को कुछ बोल पाते तब तक धक्का-मुक्की और कुर्सियां चलने लगीं। हालांकि पूरे मामले पर नगरपालिका के eo अनजान बने रहे और कुर्सियां चलने की बात से इंकार भी किया।
ये भी पढ़ें- मां बाहर रहकर करती थी नौकरी, घर में 13 साल की लड़की हो गई प्रेग्नेंट












Click it and Unblock the Notifications