पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की बोली- मेरे यार से मेरी शादी कराओ नहीं कूद जाऊंगी
बागपत। बागपत में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां के एक गांव में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। ये महिला प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी और अपनी बात मनवाने के लिए ही टंकी पर चढ़ी थी और ऐसा ना होने पर ऊपर से कूदने की धमकी दे रही थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को समझा-बुझा कर नीचे उतारा और पूछताछ के बाद परिजनों के साथ लड़की को घर भेज दिया।

मामला बागपत के ही एक गांव का है, जहां प्रेमी के प्यार में पागल युवती पानी की टंकी पर चढ़कर बैठ गई और कूदने की धमकी देने लगी। युवती का कहना था कि उसके प्रेमी के साथ उसकी शादी कराई जाए। नहीं तो वह कूद कर अपनी जान दे देगी। इसी बीच जब ग्रामीणों ने उसे उतारने की कोशिश की तो उसने सुसाइड की धमकी दे डाली। युवती का कहना था कि उनकी प्रेम कहानी का दोनों के परिजनों का पता है। जिसके बाद उन दोनों को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। इन बंदिशों से तंग आकर ही युवती ने ऐसा करने की योजना बनाई थी।
इतना ड्रामा होने के बाद आखिरकार दोनों के परिजनों ने युवती को शादी का आश्वासन दिया, तब जाकर युवती पानी की टंकी से नीते उतरी। युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 5-6 घंटे चले इस ड्रामे को देखने के लिए गांव के कई ग्रामीण मौके पर इकट्टा हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications