Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Badaun News: प्रेग्नेंट बीवी के लिए मांगा 5000 रुपये, बच्चों को छत पर बुलाकर रेत दिया गला, मां ने सुनाई जुबानी

Badaun Murder News: बदायूं दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसी फैल गई है। मासूम बेटों की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हत्याकांड से पूरा इलाका गमजदा है। हत्यारा साजिद और जावेद ने दो मासूमों को गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारा ने कैसे घटना को अंजाम दिया? घटना को अंजाम देने से पहले क्या साजिश रची थी? बच्चे को कहां बुलाया? मृतक बच्चों की मां ने खुद अपनी जुबानी बताई है।

दोनों मासूम मृतकों की मां संगीता ने कहा कि हत्यारों ने अपनी दुकान बढ़ाकर मेरी दुकान पर आया। जावेद और साजिद ने उनसे क्लेचर मांगा। उन्होंने उनसे तीन क्लेचर लिए। इसके बदले उन्होंने 50 रुपये दिए। 45 रुपये काटकर उन्होंने 5 रुपये लौटा दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे 5 हजार रुपये की जरूरत है।

Badaun Murder News 5000

आरोपी साजिद ने बच्चे की मां कहा कि उसे पैसे चाहिए क्योंकि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं, और डिलीवरी होने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है। मेरे बेटों को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया।

मेरे एक बेटो को पानी लाने के लिए नीचे भेज दिया। जब वह आया तो एक बेटे की हत्या कर दी थी। जब दूसरा पानी लेकर आया तो उसकी भी हत्या कर दी। वहीं, मेरे तीसरे बेटे पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। हत्यारा ने दोनों सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी।

हाथ में खून से सने चाकू लिए साजिद ने कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है। घायल पीयूष (मृतक का भाई) भागने में सफल रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया।

बता दें कि आरोपी की पहचान 22 साल के साजिद के रूप में हुई है। साजिद की दुकान मृतक के घर के पास ही है। वह नाई का काम करता है। पीड़ितों के पिता विनोद सिंह एक ठेकेदार हैं, जबकि उनकी मां संगीता का ब्यूटी पार्लर है।

यह भी पढ़ें- बदायूं हत्याकांड: 2 भाई ही नहीं, यह भी था निशाने पर, ऐसे बच निकला हत्यारे के चंगुल से, मृतकों के भाई का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+