बदायूं हत्याकांड: 2 भाई ही नहीं, यह भी था निशाने पर, ऐसे बच निकला हत्यारे के चंगुल से, मृतकों के भाई का खुलासा
Badaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मर्डर से इलाके में तनाव फैल गया है। हत्यारों ने दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। दो मासूमों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नाई साजिद ने दोनों भाइयों की गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर दी। इस बीच मारे गए दोनों मासूमें के 10 वर्षीय भाई ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि हमलावर हमें भी मारना चाहता था। लेकिन वो असफल रहा। आजतक के मुताबिक, दोनों बच्चों के नाबालिग भाई ने कहा कि आरोपी साजिद उसे भी मारना चाहता था। लेकिन मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया।

उसने कहा कि साजिद आवाज किए दोनों भाइयों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह उन दोनों को छत पर ले गया। उन्होंने कहा कि टूटे शीशे में पैर फंसने से हमलावर घायल हो गया, जबकि मैं भाग निकला। इसके बाद मैं नीचे में सभी को बता दिया। उन्होंने कहा कि अपनी जान बचाने की कोशिश में मेरी उंगली पर चोट लग गई।
नाबालिग ने बताया कि बाद में उसे एक दरवाजे के पीछे बंद कर दिया गया। इसके बाद वह आग बबूला हो गया। जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने चिल्लाते हुए कहा कि जो भी करीब आएगा उसे मार डालेगा। नाई ने दो मासूमों की गला रेतकर हत्या कर दी और तीसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications