भाषण के बीच संघमित्रा मोर्या को रोका तो समर्थकों ने लगाए नारे, मंच पर मौजूद थे सीएम योगी
भाषण के बीच संघमित्रा मोर्या को रोका तो समर्थकों ने लगाए नारे, मंच पर मौजूद थे सीएम योगी
लखनऊ, 14 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य भाषण के बीच में कुर्सी पर आकर बैठ गईं। अपने नेता के भाषण के बीच में ऐसे नाराज होकर कुर्सी पर बैठने से उनके समर्थक भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। हालांकि, संघमित्रा मौर्य ने समर्थकों को शांत कराया और नारेबाजी ने करने का अनुराध किया।

भाषण के दौरान संघमित्रा मौर्य को बीच में रोका
सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य मंच पर बोल रही थी। तभी उन्हें बीच में रोक दिया गया और कुर्सी पर आकर बैठ गईं। इस दौरान कुछ देर तक तो मंच पर सन्नाटा छा गया, तभी भाषण के दौरान बीच में उन्हें रोके जाने से उनके समर्थक नाराज हो गए और उन्हें नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान नेताओं ने उनके समर्थकों को शांत होने के लिए कहा, लेकिन समर्थक शांत नहीं हुए।
समर्थकों को शांत कराया
आजतक की खबर के मुताबिक, नारेबाजी होते देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघमित्रा मौर्य की ओर देखा, तब उन्होंने खड़े होकर अपने समर्थकों को शांत कराया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, 'आप लोग प्लीज अपनी जगह पर बैठ जाइए। हमारी नाराजगी समाज से या शीर्ष नेतृत्व से नहीं है। हमें डिस्टर्ब किया जा रहा था, इसलिए हम बैठ क्योंकि हम अपनी बात रखने में डिस्टर्ब बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए आपसे निवेदन करती हूं क्योंकि हमारे सामने प्रदेश के अध्यक्ष, प्रदेश के मुखिया हैं, इसलिए अनुशासन का परिचय दें।'
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है संघमित्रा
भाजपा में आए कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद वर्तमान में योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री हैं। संघमित्रा पहली बार बदायूं से सांसद हैं। उन्होंने चुनाव में अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications