कावड़ियों ने फिर मचाया उत्पात, ट्रक से हुई टक्कर के बाद जमकर काटा बवाल

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में डीसीएम की चपेट में आने से दो दर्जन कांवड़िया घायल हो गए। इससे गुस्साएं कांवड़ियों ने सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया और डीसीएम को आग के हवाले कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक और एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक (नगर) कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक दर्जन कांवड़ियों को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पुलिस ने बरेली-बदायूं हाईवे पर पूरी तरह बंद कर दिया। यह घटना बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं-बरेली हाईवे के घटपुरी की है।

badaun kanvadiya angry after road accident

बरेली जनपद के किला थाना क्षेत्र के छावनी के रहने वाले 100 से अधिक कांवड़िया कछ्ला गंगाघाट से जल लेने के लिए गुरुवार की रात में निकले। रात करीब 12.40 पर मैजिक गाड़ी से कांवड़ ले जाए जा रहा थे। रास्ते में कांवड़ हिलने लगी। चालक ने गाड़ी रोक दी और कांवड़ को रस्सी से कसने लगा। मैजिक पर सवार कांवड़िए नीचे उतर आए और खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रही एक डीसीएम ने इन कांवड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ कांवड़ियों ने आगे निकले साथियों को इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने वापस आकर गद्दों से भरी एक डीसीएम को आग के हवाले कर दिया। पास से गुजर रही एक रोडवेज और आधा दर्जन ट्रकों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना होते ही कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य के समझाने के बाद कांवड़िया शांत हुए। गंभीर रूप से घायल नौ कांवडियों को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जले ट्रक को सहित सभी वाहनों को थाने भिजवाया। अभी तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

वहीं पुलिस और प्रशासन की लापरवाही इस बात से दिख रही है कि आखिर भारी वाहनों को क्यों निकलने दिया गया, जबकि कांवड़ियों की भीड़ चल रही है। ट्रक चालक बच्चन निवासी अलीगढ़ ने बताया कि कांवड़ वालों ने तोड़फोड़ की है। हमारा पर्स और मोबाइल ले गए हैं। हर गाड़ी के कांच टूटे हुए हैं। हमारी गाड़ी साइड में खड़ी हुई थी। घायल कांवड़िया का कहना है कि हम खड़े हुए थे। एक गाड़ी आई और अचानक ही ठोकती हुई चली गई। हम 25-30 लोग थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+