भाई नहीं उठा पा रहा था खर्च तो तीन बहनों को एकसाथ मार दी गोली, एक की मौत

बदायूं। बदायूं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी तीन बहनों को गोली मार दी जिसमें से एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। दोनों बहनें अस्पताल में जिन्दगी और मौत से लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि भाई ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी कि उसे इन बहनों का खर्च उठाना पड़ रहा था और बहनें बोझ लग रही थीं। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है।

 पिता लगाते हैं फेरी

पिता लगाते हैं फेरी

बदायूं के थाना कादरचौक के ग्राम रमजानपुर का रहने वाला यासीन कुरैशी दिल्ली में रहकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। यासीन के 9 बच्चें है 6 लड़की 3 लड़के। यासीन का लड़का राहत रमजानपुर में ही रहकर खेती का कार्य करता है। आज राहत और उसकी तीन बहनें घर में अकेली थीं। आरोपी राहत को अपनी बहनें बोझ लग रही थी और उसे उन बहनों का खर्चा उठाना पड़ रहा था।

ससुराल से आकर घर पर रह रही थी एक बहन

ससुराल से आकर घर पर रह रही थी एक बहन

आरोपी की एक बहन ससुरालवालों ने छोड़ दी तो वह भी अपने मायके में ही रह रही थीं। आज राहत कुछ नशा करके भी आया था और उसने अपनी तीनों बहनों से झगड़ा किया और फिर तीनों बहनों के गोली मार दी। जिसमें एक बहन नाजरीन की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका इलाज बरेली अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हत्या करने वाले भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस

पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस

वहीं पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी का कहना है कि एक युवक ने अपनी बहनों के गोली मारी है जिसमें एक बहन की मौत हो गई दो बहनों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+