पोलियो की दवाई पीने से हुई बच्ची की मौत, परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़
मुरादाबाद। पोलियो की खुराक पीने से 6 माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इतना ही नही परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। अस्पताल में मौजूद कर्मचारी भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगो को शांत कराया।

मामला मुरादाबाद के नगरिया निवासी शब्बू पीतल पालिश का काम करता है। उसकी सबसे छोटी बेटी उमरा छह महीने कि थी। उसकी पत्नी गुलशन करीब एक महीना पहले स्वास्थ्य केंद्र से टीका लगवाकर आई थी। जिस कारण उसके पैर में घाव हो गया था जो ठीक नहीं हुआ था। आज इलाके के वारिस अस्पताल में कैम्प लगा हुआ था। गुलशन बच्ची उमरा को लेकर कैम्प में टीके को दिखाने गयी थी। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे कोई ओरल ड्राप दी। जिसे पीने के कुछ देर बाद ही बच्ची कि मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला अधिकारी मुरादाबाद निर्देश पर पूरी घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications