एक्‍सप्रेस वे पर पैदा हुआ बच्‍चा, पिता शिवपाल ने बेटे का नाम रखा 'टीपू', अखिलेश ने यूं दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित हवाई पट्टी पर एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे के जन्म पर खुश पिता शिवपाल यादव ने बच्चे का नाम टीपू रख दिया। जो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर का नाम है। इतना ही नहीं जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसने दो और बच्चिों को जन्म दिया।

मां और तीनों बच्चे स्वस्थ

मां और तीनों बच्चे स्वस्थ

फिलहाल मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। इस मामले की जानकारी होने पर खुद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनके स्वास्थ्य की कामना की।

8 दिसंबर का मामला

8 दिसंबर का मामला

बताया गया कि राज्य के उन्नाव जिला स्थित बांगरमऊ के हयातपुर भौंरा गांव के निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव को शुक्रवार सुबह (8 दिसंबर) प्रसव पीड़ा। इस पर शिवपाल तुरंत एक निजी गाड़ी से पत्नी को मीरा को लखनऊ ले गए।

इसलिए रखा टीपू नाम

इसलिए रखा टीपू नाम

रास्ते में ही पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मीरा को अस्पताल ले जाया गया जहां दो और बच्चियों को जन्म दिया। बच्चे के पिता शिवपाल ने कहा कि बच्चे का जन्म जहां हुआ वो पूर्व सीएम अखिलेश ने बनवाया था। इसलिए उन्होंने अपने बच्चे का नाम टीपू रख दिया।

अखिलेश ने दी बधाई

अखिलेश ने दी बधाई

अखिलेश ने भी बच्चे के जन्म पर ट्वीट कर लिखा- इस ख़ुशख़बरी पर पूरे परिवार को बधाई और सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+