आजमगढ़ में भगवा परचम लहराने के बाद सीएम योगी से मिले 'निरहुआ', भेंट की श्रीराम की प्रतिमा

आजमगढ़ में भगवा परचम लहराने के बाद सीएम योगी से मिले 'निरहुआ', भेंट की श्रीराम की प्रतिमा

लखनऊ, 28 जून: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में भगवा परचम लहराने के बाद भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुलाकत के बाद नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी को धनुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भी भेंट की। इस दौरान उनके साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही।

Azamgarh MP Dinesh Lal Nirahua met CM Yogi Adityanath

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को जीत की बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम से मुलाकात के बाद निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को हराया था। बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली यहां पर तीसरे स्थान पर थे। बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के काराण खाली हुई थी।

आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। वहीं, सपा ने अपने गढ़ में हार के लिए भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है पर इतना जरूर है कि इन दो सीटों पर उपचुनाव में हार से यूपी में सपा के लिए भाजपा को रोकना लगभग असंभव हो गया है।

आजमगढ़ सपा का इतना मजबूत किला था कि 2014 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था। तब यहां मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां जीत दर्ज की। उपचुनाव में भी सपा को मजबूत माना जा रहा था पर सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव 8,595 मतों से चुनाव हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+