सुरक्षा घटाने पर आजम को सता रहा है मार दिए जाने का डर, देखिए वीडियो
आजम खान ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जिसकी भी सुरक्षा कम की गई, उनको मार दिया गया। सुरक्षा कम करने को उन्होंने साजिश करार दिया।
मुरादाबाद। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की सुरक्षा घटाई गई है जिस पर उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मुरादाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए आजम खान ने अपने खास नाटकीय अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनकी भी सुरक्षा कम की गई है, उनको मार दिया गया।

सुरक्षा वापसी को आजम खान ने साजिश करार देते हुए कहा कि इसके पीछे भी कोई मकसद होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास तो यही है कि जिनकी सुरक्षा कम की गई उनको बाद में मार दिया गया।
कहा कि सुरक्षा कम होते ही उनको बाहर के राज्यों से धमकियां मिलने लगी हैं। धमकी भरे पत्रों को उन्होंने जांच के लिए एसपी को सौंपा है। सुनिए इस वीडियो में, आजम खान ने क्या-क्या कहा -












Click it and Unblock the Notifications