VIDEO: आजम बोले- तो अब मस्जिद भी बनवाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे मोदी?

रामपुर/लखनऊ। सपा के शासन में मंत्री रहे आजम खान इन दिनों एक के बाद एक नए शिगूफे छोड़ते जा रहे हैं। उन्होंने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे गुजरात में जल्द ही एक मस्जिद बनवाने वाले हैं। आजम ने कहा कि पटेल प्रतिमा बन गई, लेकिन मोदी जी मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा भी बनाने वाले हैं। वे अब कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। उन्हें कांग्रेस की ओर से न्यौता भी आ गया है।'

Azam Khans controversial statement

'मोदी जी जल्द गुजरात में एक मस्जिद बनवाएंगे'
आजम यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा आखिर क्यों बनवा दी गई? मेरी जानकारी में ये है कि इस प्रतिमा का बयाना तो दिया गया, लेकिन बकाया भुगतान नहीं किया गया। सुन लीजिए! अब मोदी जी जल्द गुजरात में एक मस्जिद भी बनवाने वाले हैं।''

Azam Khans controversial statement

उपमुख्यमंत्री के दौरे पर भी निशाना
जिला रामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए आजम ने 3 नवम्बर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रस्तावित दौरे के बारे में कहा कि जिन कार्यों का वह उद्घाटन करने आ रहे हैं। वह तो हमारी सरकार में करवाये गये थे। जिस गेस्ट हाउस को हमने बनवाया था और जिसका उद्घाटन हो चुका है। उपमुख्यमंत्री इन कार्यों में एक भी पैसा उनका लगा हो तो जनता को बतायें। वह यह कहते हैं कि हमने ऐसा कर दिया है तो उन पर धिक्कार है। ऐसे में हम उनको गैर रस्मी गैर कानूनी काम नहीं करने देंगे तो उखाड़ कर फेंक दिया जायेगा।

''जिले में निर्माणाधीन सड़कों और कई योजनाओं का पैसा रोक दिया गया और कहा गया कि हम गड्ढे भर रहे हैं। दरअसल वह अपने बैंकों में गडढ़े हो गये थे, उन्हें भर लिया गया।''

आजम बोले— अब कांग्रेस में शामिल होंगे मोदी

आरएसएस को भी घेरा
आजम ने कहा, 'आरएसएसस ने 1992 में मंदिर तोड़ा था और अब बनवा रहे हैं तो आखिर क्यों नहीं बनाते? किसने रोका है? क्या हो गया है आरएसएस को? आखिर क्यों इतनी हल्की बातें कर रहे हैं?'

ये भी पढ़ें: आजम बोले- कोई मुसलमान नहीं रोक रहा राम मंदिर बनाने से

ये भी पढ़ें: आजम बोले- कोई मुसलमान नहीं रोक रहा राम मंदिर बनाने से'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+